{"_id":"6442dd2394647702de0cae64","slug":"farewell-to-ramadan-with-alvida-namaz-banda-news-c-12-1-192177-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलविदा नमाज के साथ रमजान को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलविदा नमाज के साथ रमजान को विदाई
विज्ञापन
बांदा। रमजान माह के आखिरी जुमा पर रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर बरकतों से भरपूर माह को विदाई दी। नमाज के खुत्बे में ‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’ सुनकर तमाम रोजदारों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मुल्क में अमन, सलामती और आपसी सद्भाव की दुआएं की गईं।
शुक्रवार को रमजान माह का पांचवां और आखिरी जुमा था। इसे अलविदा भी कहते हैं। मस्जिदों में अन्य दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा नमाजी पहुंचे। मुख्य नमाज शहर की नवाबी जामा मस्जिद में हुई। हथौरा मदरसा के मौलाना फरीद अहमद ने इमामत करते हुए नमाज अदा कराई। मौलाना मसर्रत ने रमजान की खूबियां बयां कीं। मस्जिद के बाहर मैदान में लगाए गए पंडाल तक नमाजियों की सफें लगीं। यहां छाया के खास इंतजाम किए गए थे। मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात रही। एसपी अभिनंदन और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।
अन्य मस्जिदों और मुस्लिम मोहल्लों में भी पुलिस तैनात रही। इनके अलावा शेख सरवर की मस्जिद में मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां ) ने नमाज अदा कराई। मरकज वाली मस्जिद, हाथी खाना, अलीगंज, बोड़े की मस्जिद, ऊंट मोहाल, कचहरी वाली मस्जिद, केवटरा, डिग्गी चौराहा, बलखंडी नाका, छिपटहरी आदि इलाकों की मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
इनसेट...
ईदगाह में नमाज सुबह साढ़े सात बजे
ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे होगी। मुतवल्ली डाॅ. शेख सादी जमा की तरफ से ये एलान किया गया है। इसके अलावा कालवनगंज स्थित शेख सरवर की मस्जिद में ईद की नमाज सुबह पौने आठ बजे अदा की जाएगी। यह जानकारी पेश इमाम अकील मियां ने दी। मरकज की मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज होगी। अन्य मस्जिदों के समय भी अलग-अलग तय किए गए हैं।