{"_id":"5fac26ac8ebc3e5be450ada5","slug":"fansi-lagakar-ki-suside-banda-news-knp593841433","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव में प्रवासी मजदूर रमन प्रजापति (25) पुत्र मैकू प्रजापति ने मंगलवार की शाम घर में नॉयलान की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। खेत से धान काटकर घर लौटी मां बिटुलिया ने शव लटका देखा।
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक रमन की पत्नी एक माह से दो बच्चों के संग मायके में है। पिता की पूर्व में मौत हो चुकी। बड़ा भाई परदेस में है। रमन गुजरात में मजदूरी करता था और लॉकडाउन में घर लौट आया था। तब से मां के साथ रह रहा था। चाचा गंगादीन के हवाले से इंसपेक्टर रुकुम पाल सिंह ने बताया कि मृतक 2 माह से मानसिक रूप से तनाव में था। सात साल पूर्व शादी हुई थी।
उधर, इसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में ममता (45) पत्नी कल्लू ने बुधवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई। एक अन्य घटना में रानीपुर (कमासिन) नीलम (13) ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। किसी बात पर घरवालों ने उसे डांट दिया था। उधर, बबेरू नगर निवासी सभाजीत (26) पुत्र राजेंद्र मंगलवार की रात घर में आग से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।