फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fake documents of others were used to get bail for the accused

Banda News: आरोपी की जमानत के लिए लगा दिए दूसरे के फर्जी दस्तावेज

Sat, 22 Nov 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fake documents of others were used to get bail for the accused
क्रासर-बांदा का मामला, पुलिस की तस्दीक में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

एएसपी ने कहा...जेल में बंद आरोपी से पूछताछ में खुलेगा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। जहरखुरानी के एक मामले में आरोपी की जमानत के लिए गजब का फर्जीवाड़ा किया गया। जमानत के लिए जिस ग्रामीण के फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे, उससे तस्दीक करने पर धोखाधड़ी पकड़ में आ गई।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना कि प्रकरण अत्यंत गंभीर है। पता लगाया जा रहा है कि फर्जी आधार और हस्ताक्षर किसने तैयार किए। इसके लिए जेल में निरुद्ध आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। बहुत जल्द तथ्य सामने होंगे। धोखाधड़ी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) में सरकार बनाम चंदू सोनी आदि का मुकदमा चल रहा है। अभियुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिका थाना क्षेत्र के सीतला निवासी प्रवीण अवस्थी है। इसकी जमानत की फाइल जांच के लिए तिंदवारी थाना भेजी गई। कागजातों की तस्दीक के लिए जब क्षेत्र के ग्राम धौसण निवासी जमानतगीर श्रीराम सिंह से पुलिस ने संपर्क किया तो उसके होश उड़ गए। उसने खुद को मामले से अनभिज्ञ बताते हुए पूरे प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जमानतगीर के हस्ताक्षर, आधार कार्ड और फोट तीनों ही फर्जी हैं। श्रीराम सिंह का कहना था कि इस तरह से तो बैंकिंग, कोर्ट या अन्य किसी सरकारी प्रक्रिया में भी उसके नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा सकता है। उसने पुलिस से इस गंभीर अपराध में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसे भरोसा दिया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed