{"_id":"672cf9098c1887ea8c093fae","slug":"fake-dap-found-in-37-bags-of-iffco-shop-sealed-banda-news-c-12-1-knp1009-889678-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इफ्को की 37 बोरी में मिली नकली डीएपी, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इफ्को की 37 बोरी में मिली नकली डीएपी, दुकान सील
विज्ञापन
बांदा। अधिकारियों ने नवाब टैंक स्थित दुकान में छापा मारकर ई-रिक्शे में 10 व दुकान में 37 बोरी नकली खाद पकड़ी है। यह खाद इफ्को की बोरी में भरकर बेची जा रही थी। सैंपल लेने के बाद खाद को कब्जे में ले लिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
नकली खाद बेचने की सूचना पर एसडीएम सदर की अध्यक्षता में जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि ने नवाब टैंक अतर्रा रोड स्थित एक दुकान में छापा मारा। दुकानदार टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ। टीम को मौके पर ई-रिक्शा में लदी 10 व दुकान पर 27 बोरी नकली खाद मिली। यह खाद इफ्को की बोरी में भरकर बेची जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद का सैंपल ले लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दुकान को सील कर दिया गया है। कोतवाली में तहरीर दी है।