फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Expressed displeasure over the reduction in inward fee of the market

मंडी की आवक शुल्क में कमी पर नाराजगी

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the reduction in inward fee of the market
अतर्रा। नवागंतुक एसडीएम विकास यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद शनिवार को दोपहर कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। विभिन्न पत्रावलियों का निरीक्षण कर मंडी समिति द्वारा बनी हुईं दुकानों, गोदाम व मंडी परिषद देखा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के मंडी सचिव को निर्देश दिए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मंडी समिति की आवक शुल्क में कमी आने पर नाराजगी जाहिर कर आवक शुल्क बढ़ाने की हिदायत दी। उन्होंने मंडी समिति अंतर्गत संचालित हो रहे दो उप मंडी स्थल खुरहंड व बिसंडा समेत अवस्थापना केंद्र ओरन, बाघा, मोतियारी, बिलगांव आदि की पत्रावलियों को भी तलब किया। निरीक्षण दौरान मंडी सचिव रविंद्र तिवारी, एसएमआई समीर शुक्ला, मंडी सहायक अनिल पाल, मंडी विधिक सलाहकार राजेश द्विवेदी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, इससे पूर्व उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। यहां 66 शिकायती पत्र मिले। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित रहीं। उन्होंने तीन शिकायतों का निस्तारण किया। अनुपस्थित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए पत्राचार कर तलब किया है। इस मौके पर सीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed