{"_id":"6b4dfb4faab915f9c4fca52e21956cf9","slug":"exploitation-will-not-halt-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटधाम मंडल के जल संस्थान कर्मियों की चेतावनी, शोषण न रुका तो करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटधाम मंडल के जल संस्थान कर्मियों की चेतावनी, शोषण न रुका तो करेंगे हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान संचालन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनका शोषण बंद नहीं हुआ और मांगे पूरी नहीं हुई तो भीषण गर्मी के मौके पर वह काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जवाबदेही अधिकारियों व ठेकेदारों की होगी।
विज्ञापन
रविवार को जेल रोड स्थित ओवरहेड टैंक तले मंडल के चारों जनपदों के संचालन कर्मचारियों की बैठक शिवपूजन यादव की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारी संदीप ने कहा कि जल संस्थान अधिकारी कर्मियों की मांगों को तवज्जो नहीं दे रहे।
विज्ञापन
हामिद अली ने कहा कि विभागीय ठेकेदार के पुत्र ने एक संचालन कर्मी अंबरीश प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी। काम से हटाने से भी आए दिन धमकियां मिलती रहती हैं। इस पर अध्यक्ष शिवपूजन ने चेतावनी दी कि यह रवैया बंद नहीं हुआ तो पूरे मंडल में संचालन कर्मचारी गर्मी के मौसम में काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन
बैठक में यह भी तय हुआ कि 23 फरवरी को वेतन वृद्धि की मांग संबंधी ज्ञापन मंडलायुक्त को दिया जाएगा। बैठक का संचालन कुंवर शशांक बिजौरहा ने किया।