{"_id":"61cca89dcc25033c521ab792","slug":"explained-the-details-of-gst-to-the-traders-by-organizing-a-camp-banda-news-knp6724616123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर व्यापारयों को बताईं जीएसटी की बारीकयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर व्यापारयों को बताईं जीएसटी की बारीकयां
विज्ञापन
बांदा। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) में व्यापारियों को आ रही परेशानियों के मद्देनजर गुरुवार को वस्तु एवं सेवाकर खंड ने मंडी समिति में पंजीयन शिविर लगाया। इसमें अफसरों ने व्यापारियों को जीएसटी की बारीकियां बताईं और पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। असिस्टेंट कमिश्नर पवन अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी में पंजीयन होने से 10 लाख का दुर्घटना बीमा हो जाता है। इसका कोई प्रीमियम भी नहीं देना होता है।
डिप्टी कमिश्नर (सेक्टर-1) सुरेंद्र कैथल ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के सम्मान का प्रतीक है। इसमें व्यापारी को अपने व्यापार स्थल से नक्शा फाइल कर देना है। आफिस आने की जरूरत नहीं पड़ती। सीटीओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी में समाधान योजना भी है। जिन व्यापारियों का सालाना टर्न ओवर डेढ़ करोड़ रुपये तक है वह व्यापारी समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर जय सिंह यादव ने व्यापारियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि रजिस्ट्रेशन से व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग व्यापारियों के सहयोग के लिए है। परेशान करने के लिए नहीं। शिविर में मंडी समिति के व्यापारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
-----------