फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Examinations in 63 colleges of Bundelkhand Vishwavidyalaya from today

बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के 63 महाविद्यालयों में परीक्षाएं आज से

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Examinations in 63 colleges of Bundelkhand Vishwavidyalaya from today
राजकीय महिला महाविद्यालय में सीटिंग प्लान तैयार कराता कर्मचारी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 63 महाविद्यालयों में सोमवार (28 मार्च) से स्नातक और परास्नातक की परीक्षा शुरू होंगी। महाविद्यालयों में रविवार को सीटिंग प्लान किया गया। परीक्षा 3 पालियों में होगी। इस बार स्नातक (बीए, बीएससी, बी कॉम) प्रथम वर्ष की परीक्षा नई शिक्षा प्रणाली के तहत सेमेस्टर आधारित होगी। द्वितीय व तृतीय की वार्षिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

इस वर्ष डिग्री परीक्षाओं में स्नातक, परास्नातक 41,771 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 21,481 छात्र और 20,290 छात्राएं हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र बनाया गया है। जिले के डिग्री कॉलेजों में रविवार को सीटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्व विद्यालय परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस वर्ष स्नातक स्तर (बीए, बीएससी, बी कॉम) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 32 पृष्ठीय उत्तर पुस्तिका जिसमें 5 अंकीय वाला प्रश्न पत्र कोड प्रदर्शित किया जाएगा। उस पर ही परीक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। निर्धारित समय से आधा घंटा पहले महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी समय से आकर परीक्षा में भाग लें। उनकी ओर से पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed