{"_id":"5f2ee8618ebc3e3cbd106042","slug":"examination-will-be-held-today-at-five-centers-for-admission-to-b-ed-banda-news-knp575809872","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में दाखिले को आज पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में दाखिले को आज पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन
ीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आए प्रश्नपत्रों को कोषागार में रखाते कर्मचारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 2020 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए नोडल/एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने सभी को शासन की गाइड लाइन बताई।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दो पर्यवेक्षक होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 व द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से शाम 5 बजे तक होगी। उधर, देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
नोडल/एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में बिना मास्क के प्रवेश न दिया जाए। सोशल डिस्टेसिंग का पालन और हाथ धोने के लिए प्रत्येक कक्ष के बाहर साबुन-पानी की व्यवस्था रहे। कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र व्यवस्थापकों को डेस्क स्लिप व अन्य स्टेशनरी और ड्यूटी भत्ते का वितरण किया।
विज्ञापन
केंद्र परीक्षार्थी
नपा बालिका इंटर कालेज 280
महिला डिग्री कालेज 500
कृषि विश्वविद्यालय 500
जीजीआईसी 500
आश्रम पद्धति विद्यालय 240
योग 2020
दो घंटे पहले प्रश्नपत्र पहुंचेंगे केंद्र
बांदा। बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों को यहां मुख्यालय स्थित मुख्य कोषागार में डबल लॉक में रखा गया है। रविवार को परीक्षा से दो घंटे पहले इन्हें स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्र भेजा जाएगा। यह जानकारी डीआईओएस विनोद कुमार ने दी।