{"_id":"477197337d8afb7da3903891fb7165ad","slug":"every-week-the-visit-of-a-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हफ्ते एक गांव का करें मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हफ्ते एक गांव का करें मुआयना
ब्यूरो्/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने मंडल के सभी
विज्ञापन
मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सप्ताह में एक बार मंडल के किसी
एक जनपद में किसी गांव का निरीक्षण करें और विकास कार्यों की सत्यापन
रिपोर्ट उन्हेें पेश करें।
बैठक से नदारद संयुक्त शिक्षा निदेशक और एडी बेसिक शिक्षा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
सोमवार को मयूर भवन मेें मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने जिलाधिकारियों से कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण कराने का अभियान चलाएं।
प्रधानाध्यापक और अध्यापकों के मोबाइल नंबर लेकर उनकी जानकारी लें। साथ ही छात्रों की उपस्थित पता करें। बच्चों से शिक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता परखें।
जननी सुरक्षा के लाभार्थियों को शीघ्र चेक देने, गांवों में स्वास्थ्य मिशन सफल बनाने को एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी आदि की बैठक, कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका इलाज कराया जाए। नलकूप विभाग अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंडल में 1081 नलकूप हैं।
इनमें 41 खराब हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों को पानी देने में काफी परेशानी हो रही है। आयुक्त ने गांवों मेें 8-10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। पर्याप्त खाद, स्वीकृत सड़कों का शीघ्र निर्माण, सड़कों के गड्ढे पाटने आदि के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थियों को दी गईं बकरियों के बारे में आयुक्त ने अपर निदेशक से जानकारी लीं। निर्देश दिए कि बकरियों का वितरण डीएम और सीडीओ के समक्ष कराया जाए और इसकी फोटोग्राफी कराई जाए।
बांदा डीएम सुरेश कुमार ने पनगरा, सिंधनकलां, बसरेही गांवों मेें पाइप पेयजल योजना का पैसा शीघ्र जमा करने के निर्देश बिजली विभाग के एसई को दिए। बैठक में डीएम सुरेश कुमार (बांदा), नीलम अहलावत (चित्रकूट), वीरेश्वर सिंह (महोबा) सहित मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।