फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even after searching, people trapped in Afghanistan were not found

खोजने के बाद भी नहीं मिले अफगानिस्तान में फंसे लोग

Mon, 23 Aug 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Even after searching, people trapped in Afghanistan were not found
बांदा। तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में रहने वाले भारतीयों में फिलहाल बांदा का कोई नाम सामने नहीं आया है। स्थानीय खुफिया विभाग भी अफगानिस्तान में रहने वालों की जानकारी में जुटा है।
विज्ञापन

जिलेभर के थाना/कोतवाली प्रभारियों को सूचना भेजी गई कि इस पर सतर्क नजर रखें। सूचना हासिल होते ही तुरंत बड़े अफसरों और खुफिया विभाग को अवगत कराया जाए। शासन द्वारा अफगानिस्तान में फंसे लोगों की जानकारी शीघ्र मुहैया कराने के आदेश के बाद यहां भी प्रशासन, पुलिस और स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

यहां के लोग अफगानिस्तान में हैं या नहीं, ऐसे लोगों की खोजबीन जारी है। इस संबंध में खुफिया विभाग की ओर से जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को पत्र भी भेजा गया है। एलआईयू प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व भेजे गए पत्र पर अब तक किसी थाना/कोतवाली से जवाब नहीं मिला है। सोमवार को दोबारा पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान में फंसे होने पर कोई परिवार/परिजन सूचना देता है तो तुरंत इसे साझा किया जाए। साथ ही प्रभारियों सहित बीट सिपाहियों को भी इस पर सतर्क नजर रखने को कहा गया है। प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त से लगातार हो रही खोजबीन में फिलहाल कोई नाम सामने नहीं आया है।

न ही किसी के परिवार वालों ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि यदि वहां कोई फंसा है तो पूरी जानकारी शासन को मुहैया कराई जाएगी, ताकि उसे सुरक्षित निकाला जा सके। बताया कि अफगानिस्तान में कोई है तो परिजन उनके मोबाइल नंबर 9454402033 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed