फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Error in monitoring of ATM, five hundred note was considered as hundred

एटीएम की निगहबानी में चूक, पांच सौ के नोट को सौ का समझा

Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Error in monitoring of ATM, five hundred note was considered as hundred
बांदा। शहर स्थित केनरा बैंक के एटीएम में बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी से पांच सौ के नोट को एटीएम ने सौ का समझा और धड़ाधड़ ग्राहकों को रकम देता रहा। डिमांड से ज्यादा रुपये निकलता देखकर एटीएम में लोगों को लाइन लग गई और चंद घंटे में नोटोें से भरा एटीएम पूरी तरह से खाली हो गया।
विज्ञापन

बैंक अफसरों का कहना है कि मशीन ने पांच सौ के नोट को सौ का समझा और रुपये निकलते रहे। उधर, एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगते ही बैंक अफसरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने फौरन एटीएम बंद कर रुपये निकालने वाले ग्राहकों को चिह्नित कर सूची बनाने में जुट गए।
विज्ञापन

एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी से रकम ज्यादा निकलने की जानकारी बैंक के अधिकारियों ने बंगलूरू स्थित प्रधान कार्यालय को भी दी है। इस बाबत शाखा प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह ने बताया कि निर्धारित से ज्यादा रुपये ले जाने वाले ग्राहकों से वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद एटीएम के जिम्मेदार कर्मी पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शहर के अति व्यस्त इलाके रेलवे स्टेशन के नजदीक केनरा बैंक खुला है। यहीं इसका एटीएम भी है।
बुधवार को तकनीकी गड़बड़ी के चलते एटीएम से 500 रुपये के स्थान पर 2500 रुपये निकल रहे थे। ज्यादा रुपये निकलने की सूचना पर ग्राहकों की एटीएम में लाइन लग गई।
निर्धारित से ज्यादा रुपये पाने वाले ग्राहक भी बैंक को बिना कोई जानकारी दिए चुपचाप खिसकते रहे। यह सिलसिला लगभग दो घंटे तक चला। शाम को बैंक बंद होने से पहले एटीएम रुपये से खाली हो गया। ग्राहकों की कम संख्या और क्षमता से ज्यादा रुपये निकलने पर बैंक अधिकारियों को गड़बड़ी की जानकारी हो सकी।
बैंक अफसरों और कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। आननफानन एटीएम लॉक कर बंद कर दिया। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों की पहचान और संबंधित बैंक एटीएम की जानकारी जुटाकर सूची तैयार की।
एसएमएस अलर्ट से उनके मोबाइल नंबर खोजने के बाद संबंधित बैंकों से उनके नाम-पता हासिल किए। बृहस्पतिवार को बैंक के चार कर्मी अलग-अलग ग्राहकों के घरों में पहुंचकर एटीएम से ज्यादा निकले रुपये वसूलने में लगे रहे।

हालांकि, इनमें कई ऐसे लोग बाहरी हैं, रुपये निकालकर ट्रेन से गंतव्य स्थानों को रवाना हो गए। उनसे वसूली के लिए बैंक प्रशासन ज्यादा परेशान है।
पैसा नहीं लौटाया तो की जाएगी एफआईआर
लेंस में गड़बड़ी से 500 के नोट को 100 रुपये समझकर एटीएम से निकलने लगे थे। इसी गड़बड़ी से एटीएम से ज्यादा रुपये निकल गए। तकनीकी खराबी की जानकारी से प्रधान कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल 15 लोगों ने रुपये लौटा दिए हैं। और लोगों की भी जानकारी करके रुपये वापस करने को कहा गया है। शत-प्रतिशत वसूली हो जाएगी। जरूरत पड़ी तो रुपये वापस न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एटीएम की ड्यूटी में तैनात कर्मी के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई होगी। साथ ही जल्द इंजीनियरों की टीम यहां आकर एटीएम सॉफ्टवेयर दुरुस्त करेगी।
- विक्रम बहादुर सिंह, शाखा प्रबंधक, केनरा बैंक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed