{"_id":"6206a7c566ef25751d42f75b","slug":"engineer-attacked-for-opposing-excavation-banda-news-knp6801158104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई का विरोध करने पर अभियंता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई का विरोध करने पर अभियंता पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन की खोदाई में फोन की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त होने के खतरे के मद्देनजर फोन कंपनी के अभियंता द्वारा मना करने पर लाठी-डंडों से हमलाकर जान से मारने की धमकी दी गई। अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रायबरेली जनपद में सरेनी थाना क्षेत्र के रामपुर कलां गांव निवासी विनीत कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह भारती एयरटेल लिमिटेड कंपनी में अभियंता पद पर कार्यरत है। 4 फरवरी की रात 11:20 बजे शहर के क्योटरा मोहल्ले में पाइप लाइन डालने के लिए जल निगम की खोदाई की जा रही थी। वहीं पर एयरटेल कंपनी की भूमिगत केबल पड़ी है।
अभियंता ने कहा है कि जब उन्होंने वहां खोदाई से मना किया तो केन रोड क्योटरा निवासी भानू प्रताप सिंह पुत्र स्व. प्रताप सिंह और रोहन सिंह ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह घटना भानू प्रताप सिंह के घर के सामने अंजाम दी गई। पुलिस ने भानू प्रताप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी विवेचना (जांच) उप निरीक्षक ब्रह्मदेव गोस्वामी को सौंपी गई है।