फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Employees adamant on the arrest of Lalganj SDM

लालगंज एसडीएम की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Employees adamant on the arrest of Lalganj SDM
सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ को ज्ञापन सौंपते कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह की पिटाई से वहीं तैनात वरिष्ठ सहायक सुनील शर्मा की मौत के मामले में यहां के कर्मचारियों में भी उबाल देखा जा रहा है। सोमवार को मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलक्ट्रेट गेट पर ताला डालकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ को सौंपकर एसडीएम की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर कलक्ट्रेट कर्मियों ने दिवंगत सुनील को श्रद्धांजलि दी। संघ की संयुक्त मंत्री कुमारी कुसुम और पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सविता ने कहा कि संघ के सदस्यों ने कहाकि लालगंज थाने में एसडीएम व तीन के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पर गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे अधिकारियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस सरकार में अफसर बेलगाम होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशरफ अली ने घटना के बारे में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। इस मौके पर महामंत्री सूरज पाठक, कलक्ट्रेट संघ के आशुतोष शुक्ला, कपिल वर्मा, संतोष, आसिफ, राखी सिंह, वंदना सिंह, बुशरा खानम, कुमारी अंजली, नीलम प्रजापति, अजीत कुमार, कैलाशचंद्र, रामशरण साहू, लालबहादुर, अखिलेश, रमेश, कुमारी सोनिया चौहान, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, मोहम्मद शाकिर अजीम, प्रमोद द्विवेदी, आदिल बिलाल, अरविंद, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में कार्य बहिष्कार
चित्रकूट। प्रतापगढ़ में एसडीएम की पिटाई से लालगंज तहसील केनायब नाजिर की मौत से नाराज कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार किया। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि एसडीएम अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, अवध नारायण, जेपी पांडेय नरसिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed