फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   embulens ko nahin diya raasta

एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
embulens ko nahin diya raasta
बांदा। भाजपा सरकार पर उत्पीड़न, दबंगई और गुंडई जैसे आरोप लगाकर सड़कों पर उतरे सपाई बृहस्पतिवार को जोश में होश खो बैठे। मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए नाजुक हालत के मरीज को लेकर कानपुर जा रही 108 एंबुलेंस को साइकिल यात्रा के बीच से नहीं गुजरने दिया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी समेत कई दरोगा व पुलिस भी सपाइयों के इस तमाशे में तमाशाई बनकर ही रह गए। देर तक फंसी रही एंबुलेंस हूटर बजाती रही, लेकिन मुख्य सड़क पर उसे आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। आखिर में एंबुलेंस को वापस लौटकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। करीब एक घंटा फंसी रही एंबुलेंस के मरीज की हालत और नाजुक हो गई।
विज्ञापन

मरीज शहर के परशुराम तालाब निवासी ओमप्रकाश का 12 वर्षीय आलोक बताया गया है। उसे आक्सीजन दी जा रही थी। देर शाम वह कानपुर पहुंच पाया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव का कहना है कि सपाइयों ने एंबुलेंस नहीं रोकी। रास्ता देने की पूरी कोशिश की गई। अन्य वाहनों के जाम लगा देने से एंबुलेंस चालक दूसरे रास्ते से ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर सपाई, टिकट की आस ने भीड़ बढ़ाई
बांदा। विस चुनाव के लिए आवेदन और दावेदारी की मची होड़ ने सपा के आंदोलनों में भीड़ जुटा दी है। दावेदारों को जनाधार के प्रदर्शन का मौका मिल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित सपा की साइकिल यात्रा में यह साफ नजर आया।
टिकट की लाइन में लगे सपा नेताओं ने अपने जत्थों के साथ साइकिल यात्रा में भाग लिया। सत्ता से बेदखल होने के बाद पिछले चार वर्षों में सपा सड़कों पर कम उतरी। जब कभी उतरी भी तो गिने-चुने सपा नेता नजर आए, लेकिन अब विस चुनाव नजदीक आने और सपा हाईकमान द्वारा टिकट आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देने से सपा के प्रदर्शनों में भीड़ जुटने लगी है।
बांदा में सपा के जिला कार्यालय में सुबह से ही लाल टोपीधारी साइकिल सवार सपाइयों का जमघट शुरू हो गया। पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट यहां तैनात थे। यहां के लिए पार्टी हाईकमान द्वारा प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया। सपा नेता अपने जुटाए जत्थों के साथ साइकिल पर निकल पड़े। भाजपा सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे। इसके पूर्व सपा कार्यालय में स्व. जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) के चित्र पर सपा नेताओं ने फूल चढ़ाए।
कई बार पुलिस से झड़प, पर रुके नहीं सपाई
चित्रकूट। जिले की चारों तहसील से सपाइयों ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर साइकिल यात्रा निकाली। सभी तहसील मुख्यालय में सपाइयों की भीड़ को देखकर पुलिसकर्मियों ने यात्रा को रोकने का प्रयास किया। बरगढ़ में पुलिस ने जबरन एक स्थान पर रोककर मऊ तक नहीं जाने दिया।
इसे लेकर दो घंटे तक सपाइयों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यालय में यात्रा शुरुआत होने के पहले टकराव की स्थिति बनी और अनुमितपत्र दिखाने को कहा। अनुमति से ज्यादा सपाइयों के होने पर यात्रा रोकने की बात आई तो तीखी नोकझोंक हुई।
साइकिल रैली में नजर आए टिकट के दावेदार
महोबा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर निकाली गई साइकिल यात्रा में आगामी विस चुनाव को लेकर कई पुराने चेहरे नजर आए।
साइकिल रैली में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्षों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यात्रा में पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू समेत अन्य नेता शामिल हुए।
साइकिलों पर पैडल मार दिखाई दावेदारी
उरई (जालौन)। समाजवादी चिंतक व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा की 88वीं जयंती पर सपाइयों ने साइकिलें दौड़ाने के साथ ही विस चुनाव में अपनी दावेदारी भी दिखाई। अधिकांश नेता अपने समर्थकों के साथ साइकिलों पर पैडल मारते नजर आए।
समाजवादियों ने पांच किमी लंबी साइकिल यात्रा भी निकाली। जगह जगह प्रभारी बनाए गए थे। प्रभारियों के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। (संवाद)
दावेदार नेताओं ने दिखाया ज्यादा जोश
हमीरपुर। आगामी विस चुनाव को लेकर चुनाव में टिकट की लाइन में लगे सपाइयों ने साइकिल यात्रा के जरिए दमखम दिखाने का प्रयास किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपाइयों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकार की विफलताओं, महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाए। सपाई वाहनों में भरकर साइकिलें लाए। इसके बाद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को आने वाले चुनाव को लेकर सजग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed