फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity contractor will stop work from the first

पहली से बंद कर देंगे बिजली ठेकेदार काम

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity contractor will stop work from the first
बांदा। पूर्व में हुए समझौतों पर अमल न होने से क्षुब्ध ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन, बुंदेलखंड ने मुख्य अभियंता बसंत कुमार झा को पत्र सौंपकर खबरदार किया गया है कि 30 जुलाई तक मांगें पूरी न हुईं तो पहली अगस्त से विभागीय ठेकेदार सभी काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य अभियंता से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि 11 फरवरी को यूनियन पदाधिकारियों और विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ की मौजूदगी में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता से लिखित समझौता हुआ था, लेकिन आज तक उसका पालन नहीं हुआ। ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि टेंडर के बाद अनुबंध में उप मुख्य लेखाधिकारी अनावश्यक अड़ंगे लगाते हैं। इससे कार्यों में विलंब हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, महासचिव मानवेंद्र सिंह, मंडल महासचिव शैलेष सिंह, उपाध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, राकेश कुमार, निर्भय सिंह गौतम, जितेंद्र तिवारी, मुबीन खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed