फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electoral campaign cooked dish

मतदाता अभियान में पकाए पकवान

Thu, 20 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electoral campaign cooked dish
कुकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद लेते निर्णायक - फोटो : अमर उजाला

बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने बावर्ची के भेष में तरह-तरह के व्यंजन बनाकर परोसे। निर्णायक मंडल में शामिल अधिकारियों ने मजे ले-लेकर उनका जायका लिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी योगेश कुमार ने छात्राओं को मताधिकार के लिए मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसी के तहत कुकिंग प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पकवान बनाने में डा.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की छात्राएं अव्वल रहीं।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय को द्वितीय व कमरूद्दीन मेमोरियल महाविद्यालय, स्योढ़ा की छात्राओं ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में भी डा.भीमराव महाविद्यालय की छात्राएं अव्वल रहीं। फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय व ओमर वैश्य बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने ‘जन-जन अलख जगाना है, वोट डालने जाना है’ जागरूकता गीत गाया। तहसीलदार सुनील कुमार पटेल ने मतदाता बनने का महत्व बताया। निर्णायक चंद्रशेखर मिश्रा व डा.मोनिका सक्सेना व सभी कालेजों के टीचर व छात्राएं मौजूद रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने आभार जताया। उधर, कालेज परिसर में लगे मतदाता पुनरीक्षण शिविर में कालेज की 18 साल उम्र पूरी करने वाली तमाम छात्राओं ने नाम बढ़ाने के आवेदन भरकर राजस्व कर्मियों को सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed