फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,village,SDM,block,BDC

3149 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे

Fri, 23 Apr 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
election,village,SDM,block,BDC
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम पंचायत सदस्य पद के 688 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इनके पर्चे वापस लेने से अब 33 बीडीसी और 3149 ग्राम पंचायत सदस्यों समेत कुल 3182 का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। हालांकि, प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिकृत घोषणा दो मई को मतगणना के पश्चात होगी। अब चुनाव मैदान में जिला पंचायत सदस्य के 543, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3097, ग्राम प्रधान के 4782 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1292 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार चुनाव मैदान से हटने वाले प्रत्याशी
बांदा। बड़ोखर ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के चार, बीडीसी के 24, प्रधान के 65, ग्राम पंचायत सदस्य के 17 हैं। महुआ ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का एक, बीडीसी के 14, प्रधान के 71, ग्राम पंचायत सदस्य के 14 हैं। बबेरू ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के तीन, बीडीसी के 27 हैं। कमासिन ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का एक, बीडीसी के 25, प्रधान के 51, ग्राम पंचायत सदस्य के आठ हैं। जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का एक, बीडीसी के आठ, प्रधान के 44, ग्राम पंचायत सदस्य के चार हैं। बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य का एक, बीडीसी के 10, प्रधान के 58, ग्राम पंचायत सदस्य के 12 हैं। तिंदवारी ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के तीन, बीडीसी के 36 हैं। नरैनी ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के आठ, बीडीसी के 24, प्रधान के 135, ग्राम पंचायत सदस्य के 19 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। (संवाद)
विज्ञापन

इंसेट---
निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशी
बांदा। बड़ोखर ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के 631 हैं। महुआ ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 646 हैं। बबेरू ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के सात और कमासिन ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के सात, सदस्य ग्राम पंचायत के 442 हैं। जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी को एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 243 हैं। बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी का एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 522 व तिंदवारी ब्लॉक क्षेत्र में सदस्य क्षेत्र पंचायत के पांच हैं। नरैनी ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी के नौ, ग्राम पंचायत सदस्य के 665 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही शेष बचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी
बांदा। बड़ोखर ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य में 90, बीडीसी के 471, ग्राम प्रधान के 735, ग्राम पंचायत सदस्य के 141 ही मैदान में हैं। महुआ ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के 46 , बीडीसी के 333, ग्राम प्रधान के 973, ग्राम पंचायत सदस्य के 408 हैं। बबेरू ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के 75, बीडीसी के 378 हैं। कमासिन ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद के 75, बीडीसी के 346, ग्राम प्रधान के 739, ग्राम पंचायत सदस्य के 91 हैं। जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के 36, बीडीसी के 306, प्रधान के 388, ग्राम पंचायत सदस्य के 142 हैं। बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पदके 63, बीडीसी के374, ग्राम प्रधान के 797, ग्राम पंचायत सदस्य के 152 हैं। तिंदवारी ब्लॉक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के 46, बीडीसी के 394 हैं। नरैनी ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद के 130, बीडीसी के 495, प्रधान के 1150, ग्राम पंचायत सदस्य के 358 चुनाव मैदान में है। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-1- पूर्व प्रधान ब्रजजीवन सिंह यादव।
2- निवर्तमान प्रधान आशा यादव।
दंपती ने दो दशक तक चलाई गांव की प्रधानी
अतर्रा। ग्राम पंचायत अतर्रा ग्रामीण में पति-पत्नी की जोड़ी ने दो दशकों तक गांव की प्रधानी चलाई। अपने काम और व्यवहार से जनता के बीच अच्छी पकड़ बनाने में कामयाब भी रहे। फौजदार का पुरवा के रहने वाले ब्रजजीवन सिंह यादव ने सन् 1995 में पहला ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा। इसमें वह विजयी रहे। इसके बाद वर्ष 2000 में वह पुन: चुन लिए गए। वर्ष 2005 में वह जातिगत आरक्षण के चलते चुनाव नहीं लड़ पाए थे। वर्ष 2010 में महिला सीट होने से ब्रजजीवन सिंह यादव ने अपनी पत्नी आशा यादव को चुनाव मैदान में उतारा। आशा जनता के विश्वास में खरी उतरी और ग्राम प्रधान बनने की गौरव हासिल हुआ। वर्ष 2010 से वर्ष 2020 तक आशा यादव ही अतर्रा ग्रामीण ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान रहीं हैं। वर्तमान में वह निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। हालांकि, इस बार वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत में आरक्षण के चलते सीट बदलने से वह प्रधानी का चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। ब्रजजीवन यादव ने अबकी अपनी पत्नी आशा यादव को वार्ड 25 (नरैनी चतुर्थ) गुढ़ाकलां से जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव मैदान में उतारा है। ब्रज जीवन सिंह यादव अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भी हैं। (संवाद)

इंसेट---
पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग
बांदा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर ब्राह्मण महासभा ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग से पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव के चलते कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। इससे चुनाव में सरकारी कर्मियों और ग्रामीणों में कोराना बीमारी फैलने के ज्यादा चांस हैं। कहा कि जिस तरह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उसी तरह से पंचायत चुनाव को भी स्थगित देना चाहिए। मांग करने वालों में अधिवक्ता संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी पंचायत चुनाव को स्थगित करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed