फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,village,political,voter,india book of records

एआईएमआईएम ने पंचायत चुनाव की रणनीति बनाई

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
election,village,political,voter,india book of records
बांदा। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) जिला पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका निभाएगा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांवों में संपर्क तेज करने को कहा गया है। जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने मासिक बैठक में यह बात कही। नए पदाधिकारी भी घोषित किए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन उवैसी के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही जिला पंचायत चुनाव की रणनीति में जुटना है। बैठक में अध्यक्ष ने सरवर रब्बानी और मो. इम्तियाज चिश्ती को जिला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया। यूथ अध्यक्ष नुसरत खां शीबू ने महासचिव पद पर मो. तौसीफ और नगर अध्यक्ष मो. अतहर को घोषित किया। मो. सईद, आसिफ अली को यूथ सचिव, सानू खां को प्रवक्ता, नफीस खां व मो. शाहिद को संयुक्त सचिव और यूथ कार्यकारिणी में मो. अनस, मो. सलमान खां, आसिफ खां, आदिल वारसी, जीशान मसूदी, शाहिद रब्बानी, मो. आसिफ मतीन मनोनीत किए गए। इन सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और स्वागत किया गया। बैठक का संचालन महासचिव उमैर नदवी ने किया। इरशाद खां, हाफिज कासिम रजा, शराफत अली, मेराज, शहनशाह, तफ्जील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed