फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,SDM,voter,counting,block

969 मतदान केंद्रों पर मतदान कल

Tue, 27 Apr 2021 05:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,voter,counting,block
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के लिए बुधवार (28 अप्रैल) को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। एक दिन पूर्व अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर लीं। 969 मतदान केंद्रों में 2025 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों का जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मंगलवार को जायजा लिया। पूरे जिले में 29 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के बांदा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) को मतदान संपन्न होगा। 469 ग्राम प्रधान पद पर 6,248, 30 जिला पंचायत सदस्य पद में 543 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750 पदों में 3,097 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 6153 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1,647 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार से कड़ी सुरक्षा के बीच कई पदों के मतपत्र प्रत्येक विकास खंडों में भेजे गए। इनकों बाक्स में बंद कर वाहनों से पहुंचाया गया। उधर, ब्लाक कार्यालयों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां---
आठों ब्लाकों से कुल 2025 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। नरैनी ब्लाक के 347 मतदान स्थलों के लिए राजकुमार इंटर कालेज से, बड़ोखर खुर्द के 257 मतदेय स्थलों के लिए राजा देवी डिग्री कालेज से, तिंदवारी ब्लाक के 240 मतदेय स्थलों के लिए सत्यनारायण इंटर कालेज से, महुआ ब्लाक के 278 मतदेय स्थलों को ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज गिरवां से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जसपुरा ब्लाक के 165 मतदान स्थलों के लिए मधुसूदन दास इंटर कालेज, कमासिन के 230 मतदान स्थलों के लिए पंडित केदारनाथ इंटर कालेज, बबेरू के 270 मतदान स्थलों के लिए जेपी शर्मा इंटर कालेज और बिंसडा ब्लाक के 238 मतदान स्थलों के लिए आदर्श इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
ब्लाकवार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्र---
जिले के सभी आठ ब्लाकों में 17 मतदान केंद्र संवेदनशील, 48 अति संवेदनशील और 38 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में हैं। इनमें बड़ोखर खुर्द में तीन संवेदनशील, छह अति संवेदनशील और तीन केंद्र अति संवेदनशील प्लस में रखे गए हैं। नरैनी ब्लाक में तीन संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील व एक अति संवेदनशील प्लस हैं। इसी तरह तिंदवारी ब्लाक में क्रमश: दो, पांच, छह और महुआ ब्लाक में दो संवेदनशील, तीन अति संवेदनशील व 10 अति संवेदनशील प्लस हैं। जसपुरा ब्लाक में चार संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील, कमासिन ब्लाक में तीन संवेदनशील, दो अति संवेदनशील और छह अति संवेदनशील प्लस और बबेरू ब्लाक में छह संवेदनशील व चार अति संवेदनशील प्लस, बिसंडा ब्लाक में छह अति संवेदनशील व चार अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल हैं। इन केंद्रों में प्रशासन की पैनी निगाह है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
इंसेट---
अलग-अलग पदों के लिए रंग-बिरंगे मतपत्र
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आयोग ने पहली बार अलग-अलग पदों के लिए रंगीन मतपत्र तैयार कराए हैं। जिससे वोटरों को पहचानने में परेशानी न हो सके। पहली बार ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव एक साथ हो रहा है। प्रधान पद का मतपत्र हरा, बीडीसी का नीला, जिला पंचायत सदस्य का गुलाबी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र का रंग सफेद है। खास बात यह है कि एक ही मतपेटी में चारों मतपत्र डाले जाएंगे। आयोग द्वारा अलग-अलग रंग निर्धारित करने से मतदाता भ्रमित नहीं हो सकेगा। (संवाद)
इंसेट---
दो और ग्राम पंचायतों के निरस्त हो सकते चुनाव
बांदा। प्रत्याशियों की मृत्यु पर दो और ग्राम पंचायतों के चुनाव टल सकते हैं। इनमें महुआ ब्लाक के रिसौरा ग्राम पंचायत और जसपुरा ब्लाक के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत शामिल हैं। यहां ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य उम्मीदवार की मृत्यु हो गई थी। हालांकि, आयोग ने नरैनी के पल्हरी ग्राम पंचायत के चुनाव निरस्त कर दिए हैं। यहां ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार की मृत्यु हो गई थी। उप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संतोष बहादुर सिंह का कहना है कि जिन ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई है, उसकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। (संवाद)
इंसेट---
23 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के लिए 23 जोनल व 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें तिंदवारी ब्लाक में 14 सेक्टर और तीन जोनल, जसपुरा ब्लाक में सात सेक्टर व दो जोनल, बबेरू में 11 सेक्टर व तीन जोनल, बिसंडा में आठ सेक्टर व दो जोनल, कमासिन में 13 सेक्टर व चार जोनल, नरैनी में 22 सेक्टर व चार जोनल, महुआ में 16 सेक्टर और चार जोनल और बड़ोखर ब्लाक में 15 सेक्टर व तीन जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं। (संवाद)

इंसेट---
मैदान में 1647 प्रत्याशी, 4092 निर्विरोध
बांदा। जिले की 469 ग्राम पंचायत में 6153 वार्ड हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। इसके लिए 6133 नामांकन हुए। जांच के बाद 5813 वैध पाए गए। इनमें 4092 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि 85 ने अपने नाम वापस ले लिए। अब कुल 1647 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed