{"_id":"b45d6dec40559881feb8e94baf5e6de9","slug":"election-beginning-from-badokhar-and-mahua-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोखर व महुआ से होगी चुनाव की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ोखर व महुआ से होगी चुनाव की शुरूआत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी आठ विकास खंडों में डीडीसी व बीडीसी चुनाव चार चक्रों में कराए जाएंगे। पहले चक्र में बड़ोखर खुर्द व महुआ ब्लाक में 28 व 29 सितंबर को नामांकन, 30 सितंबर को जांच, 3 अक्तूबर को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन और 9 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
दूसरे चक्र में तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक में 1 से 3 अक्तूबर को नामांकन, 4 अक्तूबर को जांच, 5 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन और 13 अक्तूबर को वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में नरैनी व बिसंडा ब्लाक में 6 व 7 अक्तूबर को नामांकन, 8 व 9 को जांच, 10 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन और 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
चौथे चरण में बबेरू व कमासिन ब्लाक में 9 व 10 अक्तूबर को नामांकन, 14 व 15 को जांच, 16 को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन और 29 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। सभी ब्लाकों की मतगणना ब्लाक मुख्यालयों में पहली नवंबर को होगी।
विज्ञापन