फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election

गोशाला निर्माण शुरू होने पर ही मतदान

Wed, 23 Feb 2022 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
election
बांदा : नाराज मतदाताओं से बातचीत करते एसडीएम रवींद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : BANDA
नरैनी। एक साल से अन्ना मवेशियों की समस्या से जूझ रहे दशरथ पुरवा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण गोशाला बनवाने की मांग कर रहे थे। जिला प्रशासन के अफसर और निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। छह घंटे की मिन्नत के बाद अफसरों ने गांव में तत्काल अस्थाई गोशाला का निर्माण शुरू कराया? इसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे से मतदान शुरू किया।
विज्ञापन

दशरथ पुरवा नरैनी और महुआ ब्लाकों की सरहद पर है। इसकी ग्राम पंचायत पिपरहरी है। यहां अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। पिछले साल दो सैकड़ा अन्ना मवेशी किसानों ने गांव के स्कूल में बंद कर दिए थे। काफी लंबे समय से गोशाला की मांग पर अब तक अमल नहीं हुआ। आखिर में ग्रामीणों का गुस्सा मतदान के दिन फूट पड़ा। ग्रामीणों ने वोट डालने से इनकार कर दिया। प्रभारी बीडीओ/जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल के आश्वासन को ग्रामीणों ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य और एसडीएम रवींद्र कुमार सिंह भी पुरवा आ गए। तत्काल गांव में अस्थाई गोशाला निर्मा शुरू कराया गया। अन्ना मवेशियों के लिए भूसा और पुआल की व्यवस्था कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशरथ पुरवा में अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों द्वारा वोट न डालने पर डीएम अनुराग पटेल ने इसका ठीकरा गांव के चार लड़कों पर फोड़ा। कहा कि यही बदतमीजी कर रहे थे। सीडीओ, एसडीएम और बीडीओ आदि ने इन लड़कों से बातचीत करके मामला सुलझा लिया है। वहां वोटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed