{"_id":"61af9d0a8b3d0a7f0376cb41","slug":"election-banda-news-knp6682753164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधान व 196 सदस्यों का उपचुनाव 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधान व 196 सदस्यों का उपचुनाव 20 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो प्रधान व 27 गांवों के 196 वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 12 दिसंबर को नामांकन होगा। 20 को मतदान और 21 दिसंबर को विकास खंड कार्यालयों में मतगणना होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अनुराग पटेल ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत जरर (पिछड़ा वर्ग महिला) और बिसंडा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोर्रा खुर्द (अनारक्षित) में रिक्त प्रधान पदों पर उप चुनाव होगा। ब्लाक कमासिन में बिनवट, तिंदवारी ब्लाक में खौड़ा, तारा, सांड़ी, तेरही माफी, बहिंगा, कुकुवा खास, नरैनी ब्लाक में कुलसारी, लोधौरा, पथरा, मुकेरा, गोपरा, पोगरी, महुई, दिवली, बड़ोखर खुर्द ब्लाक में चकचटगन, करबई, बिसंडी खुर्द, बबेरू ब्लाक समगरा, करहुली, भभुवा, अछाह, बरौली आजम, बिसंडा ब्लाक के कुसुमा, कैरी, पबइया, महुआ ब्लाक के खरौंच, हड़हा गांव के कुल 196 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होगा। नामांकन 12, संवीक्षा 13, नाम वापसी 14 दिसंबर को, उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटन, मतदान 20 व मतगणना 21 दिसंबर को होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चुनावी प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालयों में कराई जाएगी।
चित्रकूट में 12 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
चित्रकूट में भी 20 दिसंबर को चुनाव होगा। जिल मजिस्ट्रेट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के 12 ग्राम पंचायतों के सदस्य पद के लिए रिक्त पडे़ स्थानों पर 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 12 दिसंबर से पर्चा जमा कराए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों के रिक्त पडे़ पदाें पर चुनाव होना है उनमें मऊ विकास खंड के सुरौंधा, पूरब पताई, बरियारी कला, चकौर व ताड़ी हैं। रामनगर ब्लाक के लौरी, पहाड़ी रायपुर, मानिकपुर ब्लाक के गौरिया, मगरहाई, नागर व मऊ गुरदरी व सदर ब्लाक के चंद्रगहना में चुनाव होना है।