{"_id":"602ababe8ebc3ee95e763f4e","slug":"elecen-star-team-ne-bangaipura-ko-haraya-banda-news-knp6120847108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेवन स्टार टीम ने बंगालीपुरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेवन स्टार टीम ने बंगालीपुरा को हराया
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। नागा स्वामी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट भूरागढ़ में हुआ। लीग मैच में इलेवन स्टार ने बंगालीपुरा टीम को 11 रनों से पराजित अगले दौर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने 160 रन बनाए। दिनेश ने 65, मयंक ने 28, कौशिक ने 35 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगालीपुरा टीम 149 रन ही बना सकी। रफीक ने 55, नीलू ने 29, राकेश ने 25 रन बनाए। शिवसरन यादव, राज हरनाम, योगेंद्र पाल, तातादीन, धर्मपाल, कुलदीप सिंह, अनिल मिश्रा, विनोद वर्मा, रामप्रकाश यादव, पंकज यादव, बलवंत सिंह खंगार, विनोद, सुनील आदि मौजूद रहे। उधर, बदौसा में निजामी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान निजामी नगर टीम ने धौरही को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धौरही टीम ने 13.3 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए निजामी नगर टीम ने 10 ओवरों में दो विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोइन खां को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया। पूर्व प्रधान मुनीर खां ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया। शाहनवाज खां, नसीम खां, रामकिशोर पाल, प्रेम सिंह यादव, हारुन खां, समीर खां, संतोष पाल, प्रशांत गुप्ता व एएमबी स्कूल के प्रबंधक इमरान खां आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------