{"_id":"1eafdf2a37d7e43a4d39c34e0470c9a0","slug":"eighth-day-boycott-of-assessment-demonstration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन और चंदेल गुट) का बहिष्कार आठवें दिन भी जारी रहा। जनपदीय संरक्षक आलोक सिंह ने कहा कि शासन ने प्रदेश नेतृत्व को वार्ता में समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया है। इस बाबत शासनादेश निर्गत किए जाने तक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अप्रशिक्षित टीचरों से मूल्यांकन कराया जा रहा है। प्रदर्शन में उमाशंकर परमार, केदार वर्मा, आरचंद्रा, डॉ.रविकरण सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, धर्मपाल सिंह, शंकरलाल गुप्ता, सुरेंद्र परिहार, पवन निगम, आशुतोष श्रीवास्तव, मान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, वित्तविहीन गुट से जिलाध्यक्ष आसिफ अली समेत नंदराम धुरिया, अकील अहमद, संतोष गुप्ता, रामकृपाल, रोहित मिश्रा, देवेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।