{"_id":"66aa9533177803dce6037e54","slug":"eight-people-surrounded-him-and-beat-him-with-sticks-banda-news-c-212-1-bnd1006-113865-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आठ लोगों ने घेरकर बरसाए थे लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आठ लोगों ने घेरकर बरसाए थे लाठी-डंडे
विज्ञापन
पैलानी। खेत में ट्रैक्टर धंस जाने और टोचन के दौरान फसल बर्बाद हो जाने के बाद बढ़ा विवाद कभी न भूलने वाला गम दे गया। युवक को सुनियोजित तरीके से आरोपी अपने घर ले गए। वहां आठ लोगों ने बेरहमी से युवक पर लाठी-डंडे बरसाए। नाजुक अंगों पर भी वार किया। इस कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस मामले पर बड़े भाई ने पैलानी थाने में महिला समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खप्टिहाकलां निवासी हर्षित द्विवेदी (25) पुत्र शिवदत्त द्विवेदी ट्रैक्टर लेकर मंगलवार को खेत पर गया था। सिवंसा हार से वापस आते समय ट्रैक्टर खेत में धंस गया। बगल में ही पड़ोसी चुनबाद का खेत है। उसमें तिल की फसल बोई है। टोचन करने वाला ट्रैक्टर चुनबाद के खेत में चला गया। इससे उसकी कुछ फसल खराब हो गई।
इसी बात को लेकर हर्षित और चुनबाद के बीच कहासुनी हुई थी। चुनबाद और हर्षित के घर आमने-सामने हैं। घर आने के बाद हर्षित पास ही दुकान में लाई और नमकीन खा रहा था। हर्षित को सुनियोजित तरीके से आरोपी अपने घर ले गए। इसके बाद राजू सिंह, अनिल उर्फ काजू सिंह, चुनबाद, पप्पू सिंह, आशु सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह और चुनबाद की पत्नी ने उसे घेर लिया। लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बेदम कर दिया। बचाने के लिए हर्षित के पिता शिवदत्त, बहन पूजा और मां दौड़े तो हमलावर हर्षित को छोड़कर भाग निकले। उसे अस्पताल लाया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
हर्षित की हत्या के बाद मोहल्ले में सन्नाटा है। आगे कोई विवाद न हो, एहतियात के लिए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी तैनात कर दी है। मंगलवार की रात पुलिस ने हत्यारोपी अनिल सिंह और उसके पिता चुनबाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
हर्षित की हत्या में महिला समेत आठ नामजद
इस मामले में महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पैलानी थाने में दर्ज की गई है। हर्षित के बड़े भाई सोम द्विवेदी ने राजू सिंह, अनिल सिंह, चुनबाद सिंह और उसकी पत्नी, पप्पू सिंह, आशू सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पैलानी ने बताया कि धारा 191 (2), 103 (1) 352, 351(3) बीएनएफ (भारतीय न्याय संहिता) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।