फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight deaths occurred in a year in the family

परिवार में एक साल में हो गई आठ मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Eight deaths occurred in a year in the family
Eight deaths occurred in a year in the family - फोटो : BANDA
पेजओरन (बांदा)। शहादरा (दिल्ली) में गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से यहां गांव में शोक छा गया। पिछले वर्ष सड़क हादसे में भी इसी परिवार के चार लोगों की जान चली गई थी। यह सदमा परिजन अभी भूले भी नहीं थे कि दिल्ली की घटना ने उनके जख्म फिर ताजे कर दिए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव निवासी रवि की पत्नी मुन्नी देवी अपने बेटों नरेश, ओमप्रकाश व लालचंद्र और बेटी सुमन के साथ शहादरा (दिल्ली) में पांडव रोड, विश्वास नगर में किराए का कमरा लेकर रहती थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात रिफिलिंग के दौरान गैस सिलिंडर फटने से मुन्नी देवी सहित नरेश, ओमप्रकाश व सुमन की मौत हो गई। तीसरे पुत्र लालचंद्र को लोगों ने बचा लिया। हालांकि गंभीर चोटें होने पर उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही यहां गांव में रह रहे परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका मुन्नी देवी के भतीजे जानकीशरण ने बताया कि पिछले वर्ष 25 अगस्त 2020 को मटौंध तिराहे में हादसे में मुन्नी देवी के पति रवि समेत लक्ष्मी, नारायण व शिवनायक की मौत हो गई। यह दुख परिवार के लोग अभी भूले भी नहीं थे कि फिर चार की मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई।

रवि अपनी मां बुधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मझीवांसानी गांव आ रहा था। रवि के परिवार में अब मात्र एक बेटा लालचंद्र ही बचा है। यहां 8 बीघा जमीन है जो भाइयों के देखरेख में है। एक साल में एक ही परिवार/खानदान में आठ लोगों की मौत से गांव के लोग भी शोकग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed