फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   education,school,student,principal,online

आधी-अधूरी तैयारियों संग ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
education,school,student,principal,online
बांदा। आधी-अधूरी तैयारी के बीच बृहस्पतिवार (20 मई) से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। अधिकांश विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया गया। सुबह आठ से 12 बजे तक विषयवार शिक्षकों ने वीडियो बनाकर छात्रों के मोबाइल नंबर पर सेंड किए। कुछ विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। हालांकि, पहले दिन नेटवर्क समस्या ने छात्र-छात्राओं को काफी हलाकान किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्यों का दावा है कि निर्बाध रूप से पढ़ाई की कराई जा रही है। जिले में कुल 163 विद्यालय हैं। शासन के आदेश पर इन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाना था। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षकों ने 40 मिनट की कक्षा का वीडियो बनाकर सेंड किए। यह वीडियो नेटवर्क की समस्या को लेकर अपलोड नहीं हो सके। इससे छात्र-छात्राओं को पहले दिन की कक्षा का लाभ नहीं मिल पाया। उधर, कुछ स्कूलों ने छात्र-छात्राओं को सीधे नेटवर्किंग से जोड़कर कक्षाओं का संचालन किया गयाग। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहले दिन से ही कक्षा 9 से 12 तक के 10 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी विषयों का विषयवार ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया गया। एक व्हाट्सएप ग्रुप में पांच शिक्षक लगाए गए हैं। यहां पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शिक्षण कार्य कराया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। आदेश आते ही कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 के छात्रों का ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षण कार्य कराया गया। यहां शिक्षकों ने विषयवार वीडियो बनाकर सेंड किए। कक्षा 10 के सात व 12 के नौ ग्रुप बनाए गए। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन ग्रुप सृजित किए गए हैं। टाइम टेबल बनाकर छात्रों को शिक्षा दी जा रही है। कक्षा नौ में प्रवेश न होने से फिलहाल कक्षाएं संचालित नहीं की जा सकी हैं। डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 व 12 के 6-6 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पहले दिन वीडियो बनाकर शिक्षा दी गई। प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि कक्षा नौ में प्रवेश न होने की वजह से फिलहाल इस कक्षा की पढ़ाई नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
फोटो परिचय-2-मो. नादिर खां।
वीडियो अपलोडिंग में नेटवर्क ने छकाया
पहले दिन अपलोडिंग में नेटवर्क की समस्या रही। ज्यादा एमबी के वीडियो होने पर अपलोडिंग में समय ज्यादा गया। बाद में वीडियो देखकर पढ़ाई का लाभ लिया।
-मोहम्मद नादिर खां, छात्र
इंसेट---
फोटो परिचय-3-श्रुतिका तिवारी
वीडियो देखकर कर रहीं हैं पढ़ाई
पहले दिन विद्यालय की ओर से जानकारी मिली। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वीडियो अपलोड किए गए हैं। ऑनलाइन सीधे प्रसारण नहीं किया गया।
-श्रुतिका तिवारी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed