फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Education friends get honorarium for 12 months, demand

Banda News: शिक्षा मित्रों को 12 महीने का मिले मानदेय, मांग

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Education friends get honorarium for 12 months, demand
बांदा। शिक्षामित्रों नियमावली में संशोधन कर समायोजित करने व नई शिक्षा नीति में शामिल करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों को पूरे 12 महीने का मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिनकर अवस्थी ने बताया कि 22 वर्षों से शिक्षामित्र शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं। 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शादी विवाह के योग्य हो गए हैं। वर्तमान समय में हमें 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय केवल 11 माह का मिलता है जो कि इस महंगाई के दौर में घर खर्च के लिए भी कम पड़ रहा है। कई मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य करने वाली डबल इंजन वाली सुशासन की सरकार है। डबल इंजन के सरकार के मुखिया यशस्वी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया गया है कि शिक्षामित्रों के भविष्य सुरक्षित करने के लिए कदम उठाएं। उनकी पांच सूत्रीय मांग पूरी करें। शिक्षामित्रों ने नियमावली में संशोधन कर समायोजित व नियमित व नई शिक्षा नीति में शामिल करने सहित नियमितीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदेश के शिक्षामित्रों को 12 माह 62 वर्ष तक वेतन देने की मांग की। मूलचंद सोनी, जितेंद्र अग्रहरि, राधेश्याम यादव, सुनील मिश्र, पहलवान सिंह, योगेश शुक्ला, राकेश, रामराज, विष्णुकांत, धनंजय, सुजीत, ओमप्रकाश, रामदास, सर्वेश, योगेश्वर गगर्, अनुराग बाजपाई, श्याम बाबू, शारदा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed