{"_id":"6165d37f8ebc3e626910b72e","slug":"education-banda-news-knp65794552","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में फेल डिग्री परीक्षार्थियों की होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में फेल डिग्री परीक्षार्थियों की होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग ले आया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने संज्ञान लेकर सिर्फ फाइनल ईयर के अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के साथ 550 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आवेदन 20 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। 25 अक्तूबर से परीक्षा होगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर की ओर से जारी दो पृष्ठ के पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की विशेष परिस्थिति में स्नातक कक्षाओं (बीए, बीएससी, बीएचएससी, बीकाम) की फाइनल परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक विषय के स्थान पर दो विषयों में बैक पेपर परीक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
अभ्यर्थियों को बैक पेपर परीक्षा शुल्क के रूप में 1050 रुपये के स्थान पर 550 रुपये प्रति विषय की दर से जमा करना होगा। महिला डिग्री कालेज प्राचार्य/नोडल अधिकारी डा.दीपाली गुप्ता ने बताया कि फेल छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन निर्धारित तिथि तक कर दें। निर्धारित तिथि पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रोन्नत में लागू की गई शर्त
बांदा। स्नातक द्वितीय वर्ष की (बीए, बीएससी, बीएचएससी, बीकाम) की कक्षाओं में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तृतीय वर्ष (सत्र 2021-22) की कक्षा में प्रोन्नत करने पर शर्त लागू की है। कहा है कि उन्हें इस शर्त के साथ प्रोन्नत कर दिया जाए कि तृतीय वर्ष की परीक्षा में नियमित छात्र के रूप में शामिल किया जाएगा। यदि सत्र (2021-22) में द्वितीय वर्ष की परीक्षा भूतपूर्व छात्र के रूप में देते हुए किसी छात्र का बैक पेपर आ जाता है तो आगामी बैक पेपर परीक्षा में उन्हें शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
उधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने शिक्षा सत्र (2020-21) में स्नातक/परास्नातक पाठ्यक्रमों में वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाओं में जो अभ्यर्थी प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण किए गए हैं, उन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे।