{"_id":"61880d3756120a6100628719","slug":"ed-interrogates-mukhtar-for-hours-in-jail-banda-news-knp662613988","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने जेल में मुख्तार से घंटों की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने जेल में मुख्तार से घंटों की पूछताछ
विज्ञापन
ED interrogates Mukhtar for hours in jail
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जेल में निरुद्ध बाहुबली मुख्तार अंसारी से रविवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तीन सदस्यीय टीम ने कई घंटे मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ की। टीम दोपहर करीब 12 बजे जेल पहुंची। देर शाम तक पूछताछ जारी थी।
सूत्रों के मुताबिक ईडी टीम ने मुख्तार से मऊ और लखनऊ जिले में दर्ज तीन अलग-अलग मुकदमों के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। अर्जित संपत्तियों के बारे में भी सवाल जवाब किए कि ये कहां से और कैसे जुटाई? मुख्तार अंसारी मऊ से विधायक हैं। पिछले साल वहां विधायक निधि का दुरुपयोग किए जाने का भी केस दर्ज हुआ था। इसके पहले साल 2020 में जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन हड़पने का भी आरोप है।
लखनऊ में इसी मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन्हीं सब मुकदमों की ईडी जांच कर रही है। ईडी टीम ने जेल पहुंचकर जेल अधिकारियों को कोर्ट का आदेश दिखाते हुए अपनी इंट्री कराई। मुख्तार की बैरक पहुंचकर वहां तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तक पूछताछ शुरू की। यह देर शाम तक चलती रही। जेलर पीके तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ईडी को मुख्तार से पूछताछ की इजाजत दी गई है। जेलर ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने अन्य कोई जानकारी उन्हें नहीं दी है।