{"_id":"64bad57e21006946420f2ab4","slug":"e-rickshaw-overturned-after-getting-stuck-in-breaker-driver-died-banda-news-c-212-1-bnd1001-692-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, ब्रेकर में फंसने से हुआ था हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत, ब्रेकर में फंसने से हुआ था हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
सार
शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बांदा जिले में ब्रेकर में फंसकर ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव निवासी रामबाबू (25) करीब डेढ़ साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी मां मुन्नी सिंह के साथ रहता था।
विज्ञापन
वह ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार की रात 10 बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। तभी चमरौडी चौराहे के पास स्थित गली में ब्रेकर में फंसकर उसका रिक्शा पलट गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बहन प्रियंका सिंह ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। हादसे में पैर से दिव्यांग हो गया है। अविवाहित था। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि ई-रिक्शा पलटने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन