{"_id":"686d65e7476d61431a0863ad","slug":"e-rickshaw-full-of-passengers-overturned-driver-died-banda-news-c-212-1-bnd1004-129555-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत
Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बांदा। सवारियों से भरा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शे के चालक की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पलटा गांव निवासी बल्लू साहू ने बताया कि उसका पुत्र राकेश (37) ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार को वह ई रिक्शा लेकर खड्डी गांव आए थे। वहां से तीन सवारियों को लेकर वह गौरिहार गांव जा रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राकेश गंभीर घायल हो गए। जबकि सवारियों को मामूली चोटें आईं। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। राकेश चार भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी नीलम व तीन पुत्र, तीन पुत्रियां हैं।