फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Duty in roadways buses will not be available without health card

Banda News: बिना हेल्थकार्ड नहीं मिलेगी रोडवेज बसों में ड्यूटी

Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Duty in roadways buses will not be available without health card
बांदा। रोडवेज बस के ड्राइवरों और कंडक्टरों को हेल्थ्कार्ड अपने पास रखना होगा। एक जून से बिना हेल्थकार्ड के बस में ड्यूटी नहीं मिलेगी। परिवहन निगम के अफसरों ने चित्रकूटधाम मंडल के 1443 नियमित व संविदा कंडक्टरों और ड्राइवरों को ये निर्देश दे दिए हैं। इससे कंडक्टरों और ड्राइवरों में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की होड़ है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रोडवेज डिपो में स्वास्थ्य शिविर लगाने के आदेश दिए हैं, लेकिन मंडल में डॉक्टरों की कमी के चलते कंडक्टर व ड्राइवरों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डिपो से संबंधित अस्पतालों में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। पिछले तीन दिनों में मंडल के 300 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। इनमें 65 कर्मचारियों में कम दिखने ब्लड प्रेशर, शूगर की समस्या पाई गई है। हालांकि डाॅक्टरों ने नियमित उपचार होने पर इन्हें बस में चलने के लिए सक्षम बताया है। इसके बाद इन्हें सीएमओ कार्यालय ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासन ने पिछले दिनों आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत को गंभीरता से लिया है। अब सभी कंडक्टरों और ड्राइवर के स्वास्थ्य परीक्षण को अनिवार्य कर दिया है।

इन्हेंं स्वास्थ्य कार्ड पास रखकर चलना होगा। पहली जून से बिना स्वास्थ्य कार्ड के किसी भी कर्मचारी को बस में ड्यूटी नहीं दी जाएगी। यह निर्णय शासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया है। पहली जून के बाद कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की फोटो स्टेट कॉपी शासन को भेजी जाएगी। जो स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं देंगे, उन्हें ड्यूटी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed