{"_id":"60b917a18ebc3e2e364608e4","slug":"durgavati-s-debate-postponed-in-sexual-harassment-case-banda-news-knp6320602156","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामले में दुर्गावती की बहस टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न मामले में दुर्गावती की बहस टली
विज्ञापन
बांदा। बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन की पत्नी सह आरोपी दुर्गावती की जमानत पर बृहस्पतिवार को बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 8 जून नियत की है।
सह आरोपी दुर्गावती की जमानत को लेकर अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने पीठासीन अधिकारी की अदालत में बताया कि मामला विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत का है।
जमानत पर 10वीं बार बहस की तिथि पड़ी है, लेकिन बहस पूरी नहीं हो पा रही है। शासकीय अधिवक्ता रामसुफल ने अदालत को बताया कि मामले की चार्जशीट विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अदालत में है। सुनवाई उन्हीं के समक्ष होगी। विवेचना सीबीआई द्वारा की गई है। अगली तिथि दिए जाने के अनुरोध पर अदालत ने बहस की तिथि बढ़ा दी। (संवाद)