फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dumpar killed teenager, youth killed by truck being backed up

डंपर ने किशोर को रौंदा, बैक हो रहे ट्रक से युवक की मौत

Sat, 26 May 2018 11:50 PM IST
banda
banda Updated Sat, 26 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। उत्तेजित परिजनों ने देर तक शव नहीं उठने दिया। कार्रवाई की मांग लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरी घटना में बैक हो रहे ट्रक की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी गणपत शर्मा का पुत्र मोनू शर्मा (14) शनिवार को सुबह साइकिल पर सामान लेकर घर जा रहा था। घर के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। राहगीरों द्वारा डंपर का पीछा किए जाने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना से उत्तेजित परिजनों व ग्रामीणों ने नरैनी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव उठाने का प्रयास किया। लेकिन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। अतर्रा एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लगभग डेढ़ घंटे के जाम से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने बताया कि गांव के रामजानकी मंदिर में भाई ने श्रीमद्भागवत कथा बैठाई है। इसी में शामिल होने के लिए वह और पुत्र मोनू दिल्ली से यहां आए हैं। पिता दिल्ली में ज्योतिष व पूजा-पाठ कराते हैं। मृतक तीन भाइयों में मंझला था।  
विज्ञापन

उधर,  हर के छाबी तालाब निवासी सुनील (32) पुत्र जगमोहन शनिवार को सुबह ट्रक में गेहूं लादकर खैराडा गांव के नजदीक नवीन मंडी गया था। वहीं धूप से बचने को वह दो ट्रकों के बीच खड़ा हो गया। इसी बीच एक ट्रक बैक होने पर वह चपेट में आ गया और घायल हो गया। वहां मौजूद ठेकेदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ने बताया कि सुनील ट्रक चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed