{"_id":"6820fbd9b85ae128ed0609f2","slug":"due-to-storm-and-rain-electricity-was-cut-off-for-an-hour-in-half-the-city-banda-news-c-212-1-sknp1008-126389-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंधी और बारिश से घंटे भर गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंधी और बारिश से घंटे भर गुल रही आधे शहर की बिजली
Mon, 12 May 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 12 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आंधी के साथ रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आंधी के कारण शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों के टिन टप्पर उड़ गए। बिजली के तार टूटने से शाम तक बिजली व्यवस्था धड़ाम रही। लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
33 केवीए पीलीकोठी की मेन सप्लाई शाम को करीब पाैने पांच फेल हो गई। तकरीबन एक घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई। इससे जुड़े छह फीडरों की बिजली गुल रही। इससे आधा शहर बिना बिजली के रहा।
तीन दिनों से तापमान 42 डिग्री के इर्द-गिर्द धूम रहा था। गर्मी के कारण लोग खासे परेशान थे। रविवार की दोपहर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छा गए। शाम जैसा नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन
आंधी से लोगों के टीन टप्पर उड़ गए। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदे गेहूं को जल्दी-जल्दी सुरक्षित किया। अतर्रा, नरैनी में बिजली के तार टूटने पांच घंटे तक बिजली बंद रही।
अतर्रा में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। बबेरू में कहीं तार तो नहीं टूटे, लेकिन घंटों बिजली बंद रही। शहर में भूरागढ़ फीडर से कई बार दो-दो घंटे के लिए बिजली की सप्लाई बंद की गई। 33 केवी सब स्टेशन से भी आपूर्ति बंद रही।