फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   due to heavy rain Gangau dam overflowed

बारिश के पानी से गंगऊ बांध उफनाया

Fri, 10 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 10 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
due to heavy rain Gangau dam overflowed

मध्य प्रदेश की घाटियों में मानसूनी बारिश ने सूखे पड़े बांधों को लबालब कर दिया है। बांदा जनपद का गंगऊ बांध तो उफनाने लगा है। तीन दिन में इसका जलस्तर 13 फीट बढ़ गया है। बांध से रोजाना 247 क्यूसेक पानी गिर रहा है। जो अगले एक-दो दिनों में बरियारपुर बांध को भी उफना देगा। जल स्तर का इस तरह बढ़ना केन नदी में बाढ़ का खतरा है।

विज्ञापन


सीमावर्ती मध्य प्रदेश में लगातार बारिश से ‘डेड स्टोर’ की हालत में रहने वाला गंगऊ बांध उफना गया है। 7 जुलाई को बांध का जलस्तर 722 फीट था। 8 जुलाई का 733 फीट हो गया। गुरुवार (9 जुलाई) को जलस्तर बढ़कर 735.4 फीट जा पहुंचा।
विज्ञापन


बांध का पानी क्रस्टवाल लांघ गया है। इससे 247 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होकर केन नदी में गिर रहा है। यह पानी सीधे बरियारपुर आ रहा है। नतीजे में अगले एक-दो दिन में बरियापुर बांध भी लबालब हो जाएगा। अभी बरियारपुर का जल स्तर 630 फीट है। 4 फीट जलस्तर बढ़ने के बाद बरियारपुर बांध का पानी भी केन नदी में गिरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बांधों में लगाए गए वायरलेस सेट
बांदा। केन नदी को पानी गंगऊ और बरियारपुर बांध से मिलता है। इन बांधों की देखरेख सिंचाई विभाग बांदा करता है। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश और बांधों के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने तीनों बांधों गंगऊ, बरियापुर और रनगवां में चौकसी बढ़ा दी है।


तीनों बांधों में वायरलेस सेट लगा दिए गए हैं। इससे हर घंटे बांधों के जलस्तर और बारिश आदि की सूचना जिला मुख्यालय को मिलती रहेगी। इसके अलावा पनगरा गांव के पास केन नहर में भी वायरलेस लगाया गया है। ताकि बांधों से डिस्चार्ज होकर केन नहर में आने वाले पानी पर नजर रखी जा सके। हालांकि सिंचाई विभाग ने तार बाबुओं की तैनाती नहीं की है। तार बाबू ही पानी का हिसाब किताब रखने में दक्ष होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed