फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Due to enmity, a mason riding a bike was beaten with sticks and money was snatched

Banda News: रंजिश में बाइक सवार राजमिस्त्री को डंडों से पीटा, रुपये छीने

Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a mason riding a bike was beaten with sticks and money was snatched
बांदा। रंजिश के चलते बाइक सवार दो लोगों को तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने घेर लिया। एक युवक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे को धमका दिया। घायल युवक के जेब में पड़े एक लाख 65 हजार रुपये छीन लिए। दूसरे युवक के तीन हजार व मोबाइल ले गए। पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी लाखन (40) गांव के ही पवन कुमार (28) के साथ तिंदवारी में मकान निर्माण के लिए गए थे। लाखन राजमिस्त्री है। दोनों शनिवार की रात तिंदवारी से लौट रहे थे। सिंघौली गांव के बाहर तीन बाइकों पर सवार छह लोग आए। हाथों में फावड़े का डंडा लिए थे। लाखन की बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया और उसको घेरकर डंडों से पीट दिया। उसके सिर, हाथ, पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन

पवन ने बचाने का प्रयास किया तो उसे धमका दिया। हमलावरों ने लखन के पास से मकान निर्माण का एक लाख 65 हजार रुपये भी छीन लिया। पवन से भी तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। घायल लाखन ने बताया कि हमलावरों में से एक को पहचान लिया है। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि पुत्री पूनम की तहरीर पर आरोपी कल्ली उर्फ रोहित, गणेश, महेश, अनिल व कुछ अज्ञात पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed