{"_id":"689b816bfad1bfe52307d8f1","slug":"drunken-behavior-cost-two-brothers-dearly-nine-people-beat-them-with-sticks-banda-news-c-212-1-sknp1006-131600-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नशे में अभद्रता दो भाइयों को पड़ी भारी, नौ लोगों ने लाठियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नशे में अभद्रता दो भाइयों को पड़ी भारी, नौ लोगों ने लाठियों से पीटा
विज्ञापन
फोटो 6- जारी गांव में मारपीट का दृश्य। स्रोत- वीडियो ग्रैब
बांदा। शराब के नशे में महिलाओं के साथ अभद्रता व खुलेआम अपशब्द कहने पर दो भाइयों पर नौ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी दिलीप सिंह (25) ने बताया कि वह व उसका भाई कल्लू सिंह (32) गांव के महेश तिवारी की लॉज के बाहर सोमवार रात करीब नौ बजे बैठे थे। तभी गांव का महंतू यादव अपने आठ साथियाें के साथ आया और उसके भाई कल्लू सिंह व उस पर जानलेवा हमला कर दिया। कल्लू के सिर में लाठी लगने से वह गंभीर घायल हो गया। दिलीप के हाथ में चोट आई है।
दिलीप ने बताया कि उसे व उसके भाई को महंतू व अन्य लोगों ने अकारण मारा पीटा है। उधर, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि कल्लू सिंह अक्सर शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता व अपशब्द कहता था। इसी को लेकर विपक्षी महंतू यादव आदि ने मारा पीटा है। दिलीप की तहरीर पर महंतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।