फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drug department scrutinizing sales records of codeine-based syrups.

Banda News: कोडीनयुक्त सिरप की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाल रहा औषधि विभाग

Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drug department scrutinizing sales records of codeine-based syrups.
बांदा। कोडीनयुक्त कफ सिरप की बरामदगी के बाद अब औषधि विभाग जिले में इसकी सप्लाई और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रहा है।
विज्ञापन

विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि जिले के किन-किन मेडिकल स्टोरों ने कोडीनयुक्त सिरप मंगाई थी और उसकी बिक्री कहां-कहां की गई। इसके लिए मेडिकल स्टोरों से खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और बिलों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मेडिकल स्टोरों ने कितनी मात्रा में सिरप खरीदी, किस फर्म से खरीदी और स्टॉक में कितनी मात्रा दर्ज की गई। बिक्री के बाद सिरप किन लोगों या संस्थानों को दी गई, इसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। विभाग खरीद और बिक्री के दस्तावेजों का मिलान कर सप्लाई की पूरी कड़ी तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

कोडीनयुक्त सिरप की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। अब केवल बरामद सिरप के स्रोत तक सीमित रहने के बजाय जिले में इसकी संभावित सप्लाई और बिक्री की भी पड़ताल की जा रही है। रिकॉर्ड अधिक होने और अलग-अलग मेडिकल स्टोरों से जानकारी जुटाने के कारण जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि विभाग की जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि कहीं नियमों के विपरीत तो सिरप की खरीद-बिक्री नहीं की गई। विभाग उपलब्ध दस्तावेजों और स्टॉक के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही जिले में कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई और बिक्री से जुड़े मामलों की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed