फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drought in Bundelkhand abbot brought help from Noida

सूखे बुंदेलखंड में नोएडा से मदद लेकर आए महंत

Fri, 08 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 08 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drought in Bundelkhand abbot brought help from Noida

बांदा। सूखे बुंदेलखंड में घास की रोटियां खाने जैसी

विज्ञापन
खबरों से संतों-महंतों के दिल भी पसीज उठे। नोएडा के महंत ने आकर कपड़े और नगदी बांटी।

यहां गरीबी और तंगहाली तो खूब मिली पर घास की रोटी उन्हें नजर नहीं आई। महंत ने फिलहाल 20 परिवारों को सहारा दिया है।

नरैनी क्षेत्र के कुछ गांवों की गरीबी और तंगहाली को मीडिया ने सुर्खियां बनाई। भुखमरी और घास की रोटियों के हालात बताए। खबरें पढ़कर कानपुर की स्वयंसेवी संस्था ने नौगवां गांव के सुलखान का पुरवा को गोद लेने का एलान किया और 50 परिवारों को एक माह का राशन सौंपा।

इसके दो दिन बाद गुरुवार को नोएडा में कासना आश्रम के महंत आलोक गिरि भी यहां आ गए। उन्होंने रगौली भटपुरा, बिदुआ पुरवा, बाबा पुरवा और माधवपुर गांवों में जरूरतमंद गरीब परिवारों को कपड़े और नगदी दी।

महंत ने बताया कि मीडिया से मिली खबरों पर उनका दिल पसीज उठा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से चंदे के रूप में 10 हजार रुपये और कपड़े जुटाए। कुछ अपने पास से भी मिलाए।

महंत ने स्वयंसेवी आशीष सागर, वीरेंद्र गोयल, नवीन श्रीवास्तव, शैलेंद्र, विवेक आदि को साथ लेकर गांवों का जायजा लिया। रगौली में 12 परिवारों और बाबू पुरवा में आठ परिवारों को एक-एक हजार रुपये और कपड़े दिए।

माधवपुर मेंअच्छेलाल को एक हजार रुपये और कपड़ा और बिदुआ पुरवा में विधवा वृद्धा को एक हजार रुपये व कपड़े सौंपे। रगौली गांव में कुछ दिन पहले आग से झुलसी कुमारी आरती को भी मदद दी। पिता श्रीपाल निषाद को भरोसा दिलाया कि बेटी की शादी में भी मदद करेंगे।


समाजसेवी शिवमूरत द्विवेदी ने सहयोगियों के साथ सूखा पीड़ित लगभग 50 किसानों को आटा, चावल वितरित किया। इसमें ऐसे पीड़ितों को चुना गया, जिनके घरों में तीन दिन से चू्ल्हे नहीं जले।

मूड़ी गांव में पांच किसानों को आटा और चावल 10-10 किलो दिया गया। परसहर, पुरैनिया, सकतपुर, कहला, रक्सी, छतैनी गांव में भी प्रभावित किसानों को आटा-चावल बांटा गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र का भ्रमण कर पूरे माह ऐसे लोगों को राशन बांटेंगे जिनके घरों में चूल्हे नहीं जल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed