फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drizzle at night, strong sunlight during the day increased humidity

Banda News: रात में बूंदाबांदी, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई उमस

Thu, 19 Jun 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night, strong sunlight during the day increased humidity
बांदा। जनपद में मानसून आने से पहले उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बुधवार को रात हलकी बूंदाबांदी हुई तो गुरुवार को पूरे दिन तेज धूप ने पसीना छुड़ाया। शाम को आसमान में फिर बादल मडराए तो बारिश होने व गर्मी से राहत की उम्मीदें बढ़ गईं। वहीं सूरज की तपिश से न्यूनतम तापमान में फिर इजाफा हुआ है। यह 31 डिग्री सेल्यिस पहुंच गया। दिन में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। सप्ताह भर पहले तक 45 डिग्री तापमान के बीच लू का सामना करना पड़ा। इधर, सप्ताह भर से कभी बूंदाबादी तो कभी झमाझम बारिश या फिर तेज धूप लोगों का पसीना निकाल रही है। मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप रही। रात में करीब तीन बजे बादल छाए और हलकी बूंदाबादी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में करीब एक बजे सूरज की तपिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग निकले वह अंगौछा बांधकर। शाम को छह बजे तक सूरज की गर्मी से लोग बेहाल रहे। इसके बाद आसमान में बादल छाए, पर बारिश नहीं हुई। फिर लोगों में देर रात तक बारिश होने की उम्मीदें बंध गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल मडरा रहे हैं तो कभी तेज धूप हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में न्यूनतम 45 और अधिकतम 85 प्रतिशत आर्द्धता रही है। यही वजह है कि उमस बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में 25 जून से मानसून दस्तक दे सकता है। इसके पहले प्री-मानसून बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed