फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drinking water crisis in the city even before summer

Banda News: गर्मी से पहले ही शहर में पेयजल संकट

Tue, 05 Mar 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in the city even before summer
बांदा। शहर में गर्मी के साथ ही पानी की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन जल संस्थान लोगों को जरूरत का पानी भी नहीं दे पा रहा है। पिछले कई दिनों से बांबेश्वर फीडर से महज 10 से 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में लोग खासे परेशान है।
विज्ञापन

गर्मी ने दस्तक दे दी है। लोगों में पानी की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन शहर में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा संभाले जल संस्थान लोगों को जरूरत का पानी देने में फेल साबित हो रहा है। सर्दी में तो लोगों ने किसी तरह कम पानी में काम चला लिया लेकिन गर्मी में लोगों को दिक्कत हो रही है। पिछले कई दिनों से बांबेश्वर फीडर से होने वाली आपूर्ति का पानी महज 10 से 20 मिनट ही हो रहा है। यहां तक कि शनिवार को नलों में एक बूंद पानी नहीं आया। ऐसे में लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

पानी के लिए हैंडपंप व भूले बिसरे कुओं की दौड़ लगा रहे है। खिन्नी नाका निवासी राधेश्याम का कहना है कि मोहल्ले में महज एक हैंडपंप लगा है। वह भी ठीकठाक नहीं चल रहा है। लोगों को पानी लेने के लिए काफी दूर मढिय़ा नाका जाना पड़ रहा है। खुटला निवासी पप्पू का कहना है कि जल संस्थान बिजली का बहाना कर 25 हजार की आबादी को एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरसा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। न ही पानी के टैंकर ही भेजे जाते है। जल संस्थान के एई संदीप कुमार का कहना है कि बिजली की लाइनों के बदलने के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed