फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DPM's death in accidents, Tempo relapse, eight injured in the same family

दुर्घटनाओं में डीपीएम की मौत, टेंपो पलटा, एक ही परिवार के आठ यात्री घायल

Sun, 04 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 04 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
DPM's death in accidents, Tempo relapse, eight injured in the same family

हादसों में एड्स नियंत्रण इकाई के

विज्ञापन
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) की मृत्यु हो गई। उधर हाइवे पर सवारियों से भरा टेंपो पलटने से उस पर सवार चालक समेत एक ही परिवार के आठ लोग जख्मी हो गए।

अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, लगभग 42 वर्षीय ब्रजेंद्र शुक्ला पुत्र डा. सतीशचंद्र शुक्ला यहां जिला मुख्यालय में एड्स नियंत्रण इकाई में कार्यक्रम प्रबंधक पद पर पिछले करीब तीन वर्षों से कार्यरत थे।

रविवार को देर शाम करीब 8 बजे वह बाइक पर अकेले बांदा से अपने पैतृक गांव बदौसा जा रहे थे। खुरहंड में पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। श्री शुक्ल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खुरहंड चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना अंजाम देने वाला वाहन चालक भाग निकला। उसका पता लगाने के लिए नाकाबंदी की जा रही है। बताया गया है कि टक्कर मारने वाला वाहन डीसीएम या इंडिगो कार बताई जा रही है। श्री शुक्ल का मात्र डेढ़ वर्षीय पुत्र है। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खुरहंड से सवारियां भरकर आ रहा तेज रफ्तार टेंपो शनिवार की शाम रेउना गांव के नजदीक पलट गया। राहगीरों ने टेंपो में फंसे 8 घायलों को बाहर निकाला। गंभीर चोंटे आने पर चालक कुलदीप (25), सरस्वती (36), उसका पुत्र प्रद्युम्न (15) व कामिनी (17), आनंद देव (70) को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, कटरा निवासी अभय शुक्ला (18), अंकित (19) व सुधांशु (17) रविवार की शाम स्कूटी पर मटौंध जाते समय गोयरा तिराहे के नजदीक कार की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।


उधर, क्योटरा निवासी रागिनी (13) पुत्री राजू परिजनों के साथ बाजार जाते समय रविवार को बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed