फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Donate eyes, fill the dark life with the color of light

नेत्रदान करें, अंधेरे जीवन में भरें उजाले का रंग

Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Donate eyes, fill the dark life with the color of light
Donate eyes, fill the dark life with the color of light - फोटो : BANDA
बांदा। अधर्म पर धर्म की जीत की तरह ही नेत्रदान है, जो किसी के अंधेरे जीवन में उजाले का रंग भर देता है। एक आंख के महादान से दो लोगों के जीवन का अंधेरा दूर हो सकता है। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस नवरात्र की महानवमी और विजयदशमी की पूर्व संध्या पर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

हालांकि अबकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिवस का विषय- ‘लव योर आइज यानी अपनी आंखों से प्रेम’ निर्धारित है, लेकिन अपनी आंखों की सुरक्षा के साथ नेत्रदान पर चर्चा भी जरूरी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नेत्र विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसपी गुप्ता का कहना है कि नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता बेहद कम है। इसी का नतीजा है लोग अपनी आंखें दान करने से कतराते हैं। लोगों में यह भी गलत धारणा है कि पुनर्जन्म में नेत्रहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से लोग नेत्रदान से परहेज करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां आई बैंक नहीं है, न ही संसाधन और स्टाफ है। इसलिए चाहकर भी यहां नेत्रदान करने वालों का कार्निया नहीं निकाला जा सकता है। अभी चित्रकूट से टीम यहां आकर मृत शरीर से आंखों का कार्निया निकालती है।
मृत्यु के छह घंटे तक कार्निया सुरक्षित रहता है। एक आंख की कार्निया से दो लोगों की आंखों को रोशनी मिल सकती है। नेत्र सर्जन के मुताबिक लोग अपनी आंखों के प्रति लापरवाह होते हैं। कोई समस्या होने पर नजरंदाज कर देते हैं, जबकि यह गलत है। जिंदगी के जीवन के सात रंग आंखों से शुरू होते हैं।

जिला अस्पताल में रोजाना 50 से ज्यादा नेत्र रोगी ओपीडी में आते हैं। चिकित्सक के मुताबिक इनमें लगभग 12 मरीज मोतियाबिंद के होते हैं। जिनकी आंखों की रोशनी बगैर आपरेशन नहीं लौट सकती। उन्होंने बताया कि रैबीज, कोविड, एचआईवी, पीलिया आदि गंभीर बीमारियों से मृत व्यक्ति की आंखों का कार्निया नहीं लिया जा सकता। इसके अलावा अन्य सभी नेत्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed