{"_id":"60ba6b498ebc3e40c8409b82","slug":"don-t-fall-for-rumours-definitely-get-the-vaccine-banda-news-knp632253389","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहाें पर कतई न आएं, वैक्सीन जरूर लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहाें पर कतई न आएं, वैक्सीन जरूर लगवाएं
विज्ञापन
Don't fall for rumours, definitely get the vaccine
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/महुआ। विकास खंड के पतौरा के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया। बताया कि यहां 93 रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें 18 प्लस के 23 व 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 18 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
डीएम ने वैक्सीन लगवा रहे मूूलचंद्र व ममता से वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि कोविड पोर्टल और अरोग्य सेतु एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराते हुए दी गई तिथि में टीकाकरण कराएं। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अफवाहों में न आए।
उन्होंने लेखपाल और सचिव से ज्यादा से ज्यादा लोगों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/खंड विकास अधिकारी महुआ एसके बघेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट घनश्याम आदि मौजूद रहे। उधर, विकास खंड के सात गांवों में 250 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। करतल में 20, कालिंजर में 10, सढ़ा में 10, बरछा डडिया में 80, रक्सा में 55, फतेहगंज में 50 व बदौसा में 25 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक डॉ. देव तिवारी ने टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। निर्देश दिए कि टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी शिवऔतार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपेंद्र मिश्रा, चिकित्साधिकारी डॉ. नागेंद्र शुक्ला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुनीत आदि मौजूद रहे।
महुआ के नाई गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 200 लोगों का टीकाकरण किया गया। तहसीलदार विजय बहादुर सिंह ने शिविर का जायजा लिया। नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, लेखपाल सुरेश चंद्र जैन, हिंदू धर्म प्रचार संघ के बुंदेलखंड उपाध्यक्ष चित्रांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।