फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do yoga for half an hour every day, stay healthy

Banda News: प्रतिदिन आधा घंटे करें योग, रहें निरोग

Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Do yoga for half an hour every day, stay healthy
बांदा। फिट इंडिया सप्ताह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़ोखर के राजकीय हाईस्कूल कालेज में हुआ। कार्यक्रम की नोडल प्रभारी शिक्षिका कीर्ति कसौंधन ने कहा कि यदि हमें फिट रहना है तो प्रतिदिन आधा घंटा योग करना चाहिए।
विज्ञापन

जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, निबंध व खो-खो, कबड्डी आदि का आयोजन हुआ। वाद-विवाद के पक्ष में वैष्णवी को प्रथम, प्रांशी को द्वितीय व रचना को तृतीय स्थान मिला। विपक्ष में रोशनी को प्रथम, आराधना को द्वितीय व आयुषी को तृतीय स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी में दीपांशी को प्रथम, रागिनी को द्वितीय व रोहिणी को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका को प्रथम, महक को द्वितीय व आशीष को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

निबंध में आराधना को प्रथम, प्रांशी को द्वितीय व राखी को तृतीय स्थान मिला। कबड्डी व खो-खो का भी आयोजन हुआ। योग कार्यक्रम में स्लोगन हम फिट तो इंडिया फिट व इंडिया का डोज आधा घंटा रोज के स्लोगन लगाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed