फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not forget the incident of boat overturning throughout life

जीवनभर नाव पलटै की घटना न भुलिहों

Mon, 15 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Do not forget the incident of boat overturning throughout life
Do not forget the incident of boat overturning throughout life - फोटो : BANDA
बांदा। यमुना नदी में नाव पलटने के बाद तैरकर सुरक्षित निकले बांदा के मुड़वारा गांव के ब्रजकिशोर और फतेहपुर के करन यादव की आंखों में खौफ समाया है। वह तीन दिन से सो नहीं पा रहे। रविवार को उनका हाल जाना तो बोल उठे, ‘ई जिंदगी यमुना नदी मा नाव पलटै की घटना न भुलिहों। इन आंखन ने जो मंजर देखौ, अबहु तक नींद नहीं आवत’।
विज्ञापन

बताया कि रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए उसे फतेहपुर के असोथर गांव जाना था। त्योहार होने से इस पार से उस पार जाने वालों की घाट पर भीड़ थी। नाविक भी कमाई के चक्कर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैठाने में लगा था।
विज्ञापन

क्षण भर में नाव खचाखच भर गई। कम से कम 50 लोग सवार होंगे। बाइक और साइकिलें अलग लाद लीं थीं। बाढ़ से यमुना नदी उफान पर थी। हवाओं से लहरें बहुत तेज थीं। जलधारा के बीच पहुंचते ही नाव बहकने लगी। पलक झपकते ही पलट गई। सभी सवार तेज धारा में गिरकर बहने लगे। कई लोग एक के ऊपर एक गिरे तो कुछ लोगों ने बचने की कोशिश में एक-दूसरे को पकड़ लिया और गहरे पानी में समाते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरका गांव के दुर्गेश निषाद और फतेहपुर के प्रेममऊ कटरा गांव निवासी केपी यादव भी उसी नाव पर सवार थे, जो यमुना नदी में डूब गई। इन्होंने बताया कि तेज धारा में नाव पलटते ही सभी अपनी जान बचाने में लग गए। अच्छा तैरने वाले भी डूब रहे लोगों को बचाने के लिए उनके पास नहीं जा रहे थे।

सभी किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने की सोच रहे थे। बताया कि नदी पार करने में इतना थक गए थे कि किनारे पहुंचते-पहुंचते हाथ-पैर नहीं चल रहे थे, लेकिन सामने मौत देखकर किसी तरह बाहर निकल आए। हमें मलाल है कि अपनी जान के सामने दूसरे का ध्यान नहीं दिया। इसका पछतावा जिंदगी भर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed