फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not avoid PM-CM for water, find yourself diagnosed

पानी के लिए पीएम-सीएम पर न टालें, खुद ढूंढे निदान

Fri, 26 Jul 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not avoid PM-CM for water, find yourself diagnosed
तालाब व खंतियों में दीपदान का नजारा। - फोटो : BANDA
बांदा। पानी की समस्या हमारी है। इसका निदान भी हमें ही ढूंढना होगा। सरकार या पीएम, सीएम पर टालकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। सारे अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि उनके घरों और दफ्तरों में पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए। परिसरों में खंतियां खोदकर जल संरक्षण करें। आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जब कलक्टर अपने बंगले में यह सब कर सकता है तो अन्य अफसरों को भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह दो टूक संदेश डीएम हीरालाल ने जिले के अधिकारियों को दिया है। अपने आवास पर खुदवाए चार तालाबों और कई खंतियों में गुरुवार की देर शाम दीपदान, पूजा-अर्चना आयोजन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यहां के प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों और किए जा रहे प्रयासों को वाटर एड और वाटर आर्गनाइजेशन ने सराहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने भी इसकी तारीफ की। डीएम ने कहा कि अपने सरकारी आवास पर उन्होंने तालाब और खंतियां खुदवाकर अन्य अफसरों के लिए नमूना पेश किया है। अगर जिले के कलक्टर पानी संरक्षण के लिए यह उपाय कर सकता है तो अन्य अफसरों को भी अपने घर और कार्यालय में यह करना पड़ेगा। इसके लिए देशी और देहाती मॉडल लागू किया गया है। कुआं-तालाब जियाओ अभियान से लोगों में जागरूकता आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने कहा कि डीएम की यह पहल अनूठी है। मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने कहा कि बांदा मॉडल की न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में चर्चा हो रही है। समाज को इसमें आगे आना चाहिए। जिला जज, मंडलायुक्त सहित डीआईजी दीपक कुमार, एसपी गणेश साहा ने भी संबोधित किया और खंती और तालाबों में दीपदान किया। इसके अलावा सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह और धर्मगुरुओं ने भी तालाब और खंतियों में दीप जलाकर प्रवाहित किए।
इस अवसर पर सीजेएम नुपुर, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, एसडीएम संदीप कुमार (बांदा), वंदिता श्रीवास्तव (नरैनी), अरविंद तिवारी (बबेरू), जेपी यादव (अतर्रा), मंसूर अहमद (पैलानी), पीडी आरपी मिश्रा, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, डीपीआरओ संजय यादव, उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, उप निदेशक कृषि एके सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी और व्यापारी नेता मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, ओएसडी मुहीब अहमद, पूर्व एओ सईद अहमद, सलमान आदि शामिल हैं।

डीआईजी ने दिया ‘वरुण पुत्र’ का खिताब
पूरे जिले में कुआं-तालाबों की कायापलट में जुटे डीएम हीरालाल को चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने ‘वरुण पुत्र’ का खिताब दिया है। कहा है कि उन्हें यह उपाधि दी जानी चाहिए। डीआईजी ने कहा कि बुंदेलखंड में प्राचीन समय में जल संरक्षण पर पूरा ध्यान दिया जाता था। कालिंजर दुर्ग इसकी बानगी है। अब लोगों में जल संरक्षण के प्रति कमी आई है। ब्यूरो

दबंगों के विरोध में अनशन पर बैठे सांड़ी गांव के ग्रामीण।

दबंगों के विरोध में अनशन पर बैठे सांड़ी गांव के ग्रामीण।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed